देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कुर्था पहुंचा जनसुरज का बाइक यात्रा


कुर्था (अरवल) जन सुराज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बिहार में ध्वस्त शिक्षा एवं भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था के विरुद्ध में विद्यार्थियों के हक के पक्ष में बाइक यात्रा संपूर्ण बिहार में किया जा रहा है।जो पहली चरण में अरवल जिला के बैदराबाद से रंजय कुमार ने आनंद मिश्रा के साथ बेलखरा, शहरतेल्पा, करपी , मख़लिलपुर, कुसरे , बेनीपुर, कुर्था होते हुए जहानाबाद सीमा पर प्रस्थान के लिए छोड़ा इस बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में लोग भाग लिया बाइक यात्रा के क्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार में वर्तमान हालात में बिहार सरकार सभी बिंदुओं पर फेल है बिहार में किसी भी परीक्षा बिना पेपर लिक कर संभव नहीं है ,जब कभी भी परीक्षा हो रही है, तो पेपर लीक हो रही है पेपर लिक कर बहाने सरकार अपने चाहते के लोगों को अवश्य तरीका से भरने का काम किया जा रहा है। बिहार में ध्वजा शिक्षा एवं भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ या बाइक यात्रा शुरू किया हूं जो पूरे बिहार वासियों के युवाओं को संदेश देने का काम कर रहे हैं और लोगों को संगठित कर बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे बाइक यात्रा के बाद और विभिन्न प्रकार के युवा संवाद यात्रा भी संपूर्ण बिहार में चलाएंगे और युवाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। इस अवसर पर रंजय कुमार ने कहा कि बिहार राज्य में शिक्षा नाम का कोई चीज नहीं रह गया है बिहार में कोई भी परीक्षा पेपर लिक कर बिना नहीं हो रहा है विद्यार्थियों के माता और पिता का वोट  लेकर सरकार ने अपमान करने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने वाले बंद कर दिया गया है ।सरकार के द्वारा गरीब गुरुवा के छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का ख्याल रखा गया है। शिक्षा से संबंधित छात्रों को मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित किया जाना एक सरकार के द्वारा साजिश और षड्यंत्र का प्रतीक है जो इसके खिलाफ यह तो अभी झांकी के रूप में बाइक यात्रा शुरू किया गया है जन सुराज पार्टी के तत्वाधान में चरणबद्ध रूप से लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर लाठी तंत्र की सरकार को ध्वस्त करना है और जनता की आशीर्वाद प्राप्त कर लाठी तंत्र को हटाकर ध्वस्त और भ्रष्ट सरकार को बदलते हुए व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस बाइक यात्रा में अरवल जिले के नरेश शर्मा, अखिलेश्वर कुमार, अजय यादव, भीम कुमार ,रंजीत कुमार अंकित कुमार, दिना साव एवं सैकड़ो बाइकर्स शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!