सर्दियों में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल: डॉ. एसटी अहमद

जहानाबाद
सर्दियों में नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों के सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे वे बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत पर बात करते हुए शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसटी अहमद ने बताया कि ठंड में बच्चों को एक से अधिक लेयर के कपड़े पहनना एवं उनके हाथ पैर ढक कर रखना जरूरी है। इस मौसम में बच्चों को कोल्ड डायरिया एवं निमोनिया जैसी शिकायतें अधिक होती हैं। ठंड के मौसम में बच्चों को नियमित समय पर स्तनपान कराते रहना भी जरूरी है। रात के समय में बच्चों में हल्के वजन का कंबल रखें, सर्दी खांसी जुकाम होने पर उन्हें बिल्कुल बंद कमरे में नहीं रखें। कमरे का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रखें। यह वाइरस कोई नया नहीं है। सन 2001 में न्यूजीलैंड में यह वायरस सबसे पहले पाया गया था। इसके लक्षण बिल्कुल फ्लू की तरह ही होते हैं, जैसे सर्दी, खांसी, बुखार। यदि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तब तत्काल नजदीकी शिशु रोग विशेषज्ञ से मिलें। साफ-सफाई का ध्यान रखें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें एवं भीड़भाड़ से बचें।
