विद्याथी परिषद ने हुलासगंज संस्कृत विद्यालय में चलाया युवा संवाद

हुलासगंज (जहानाबाद)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हुलासगंज इकाई ने संस्कृत विद्यालय, हुलासगंज के प्रांगण में युवा संवाद सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्रीनिवास शर्मा, विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, नगर मंत्री आजाद कुमार और पूर्व नगर मंत्री बिट्टू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन जिला सहसंयोजक सुरजीत कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवास शर्मा थे। स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें मुस्कान कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय, और चांदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में सुनीता कुमारी (चौथा स्थान), अंकिता कुमारी (पांचवां), स्वीटी कुमारी (छठा), खुशी कुमारी (सातवां), रागिनी कुमारी (नौवां), और राधा कुमारी (दसवां) स्थान प्राप्त किया।
संगीत प्रतियोगिता में रिया कुमारी ने प्रथम, मोनी कुमारी ने द्वितीय, और राधा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, “विकसित भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित युवा संवाद में राधा केसरी प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय, और कविता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर मंत्री बिट्टू कुमार, जिला सह संयोजक सुरजीत कुमार, आजाद कुमार, जयप्रकाश कुमार, केपीएस कॉलेज के अध्यक्ष अंकित कुमार, दीपक कुमार, नगर सह मंत्री अमन कुमार और दीपक कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

