देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दाउदपुर गांव में चंदन कुमार ने किया कम्बल वितरण


मखदुमपुर (जहानाबाद)
मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के कोहरा पंचायत अंतर्गत दाउदपुर गांव में गांव के ही रहने वाले चंदन कुमार उर्फ लालू यादव के द्वारा गांव में ही कंबल वितरण का आयोजन किया गया इस कंबल वितरण में हजारो जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण का आयोजन किया गया कंबल वितरण के पूर्व इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य कर रहे चंदन कुमार यादव उर्फ लालू यादव की खूब सराहना किया गया । इस मौके पर पूछे जाने पर लालू यादव ने बताया कि इस ठंड के मौसम में ऐसा लगा कि अगर किसी जरूरतमंदों को मदद करना है तो इससे बेहतर कार्य कुछ और नहीं हो सकता इसलिए सभी लोगों को चिन्हित करते हुए गांव में घूम-घूम कर लोगों को सूचित करने के बाद आज तकरीबन दो हजार जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण का कार्य किया गया साथ ही आयोजन कर्ता के द्वारा यह भी बताया गया कि इस तरह का कार्य मेरे द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता मनोज यादव मांदील पंचायत के मुखिया बबलू यादव,रामबाबू यादव राजकुमार यादव दिलीप यादव,संजय यादव,अशोक यादव,बलिराम ब्यास के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे इस आयोजन के बारे में लालू यादव ने बताया कि सभी लोगों को कंबल वितरण स्थल तक आने में किसी तरह के कोई भी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर के सभी जरूरतमंदों को गांव से लेकर कंबल वितरण स्थल तक ऑटो का इंतजाम किया गया था सभी लोगों को कंबल देने के बाद भोजन कराकर विदा किया गया । मौका था चंदन यादव उर्फ लालू यादव के पुत्र का जन्मदिन का कंबल पा कर सभी लोगों ने लालू यादव के पुत्र को हृदयशील आशीर्वाद दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!