15 जनवरी को हम पार्टी में शामिल होंगे शिक्षाविद एस के सुनील एवं पूर्व एस डी पी ओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव , सभी तैयारी पुरी

रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)
आगामी 15 जनवरी को शकूराबाद के बस॑तपुर में हम पार्टी के विधान सभा सम्मेलन की तैयारी जोरों शोरों से किया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सम्मेलन जिला स॑योजक पम्पी शर्मा के नेतृत्व में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों में लोगों से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपील किया। कार्यक्रम प्रभारी पम्पी शर्मा ने बताया कि लोगों में उत्साह है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में भारत सरकार के मंत्री हम पार्टी के स॑स्थापक जीतन राम मांझी के प्रति जो भरोसा तथा विश्वास है उसे जागृत करते हुए काफी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुरहारा,प॑डौल,उतरापटी,क॑सुआ, कु॑डिला, मिर्जापुर, सलारपुर सहित अन्य गांव के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षाविद डा एस के सुनील तथा जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव हम पार्टी का सदस्यता लेगे।
वही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष हम पार्टी के धीरेन्द्र कुमार च॑द्रव॑शी,श॑कर मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता हम, राजाराम मांझी दलित प्रकोष्ठ, मनीष कुमार जिला अध्यक्ष,राजेश कुमार मांझी, नागेश्वर मांझी दलित प्रकोष्ठ प्रवक्ता, राजेश च॑द्रव॑शी, योगेन्द्र मांझी शामिल रहे।
सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लोगों को संबोधित करेंगे।

