देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सनातन संस्कृति के रक्षक थे स्वामी विवेकानंद:डॉ सत्येंद्र प्रजापति



जगजीवन कॉलेज में मनाई गई जयंती


गया। जगजीवन कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा जगजीवन महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जगजीवन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा क्रांतिकारी के साथ-साथ सनातन संस्कृति के रक्षक थे। उन्होंने देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनकर मिशाल पेश किया है। मौके पर अंग्रेजी विभाग विभागध्यक्ष डॉ दीनानाथ,राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुनील कुमार, स्वयंसेवक सुशांत, दीपक, सूर्य प्रताप, नंदनी, आदित्य मिश्रा, विनायक कुमार, दिव्या, नेहा मोनिका, अनामिका एवं रितिक रौशन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!