देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मखदुमपुर में गोद भराई कार्यक्रम का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन ।


मखदुमपुर (जहानाबाद)
मखदुमपुर के कई आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के साथ गोद भराई कार्यक्रम का किया आयोजन ,गोद भराई कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषाहार कैसे नियमित लेना है जिससे की आपके और आपके बच्चे का सेहत बेहतर रहे इसके बारे सभी महिलाओं को बताया गया , नियमित रूप से टीकाकरण एवं आयरन और कैल्शियम की गोली खाने से माँ और बच्चे का हड्डी काफी मजबूत होता है , सभी गर्भवती महिलाएं नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में स्वास्थय संस्थानों में जाकर अपना पैथोलॉजी जांच ,वाइटल जांच ,गर्भ का जांच ,एक्सरे और अन्य स्वास्थ्य जांच जरूर करवा ले ताकि किसी भी प्रकार का जटिलताओं का पहचान एवं उसका समय पर प्रबंधन किया जा सके,साथ ही सभी महिलाओं को बताया गया कि प्रसव पूर्ब तैयारी जरूर करले जिसमे साफ़ कपडा ,नया ब्लेड ,नया धागा ,साबुन ,स्वास्थ्य संस्थान का पहचान जिसमे आप प्रसव कराने की योजना बना रहे है ,जरुरत पड़ने पर खून देने वाले लोगो की पहचान करके रखना इत्यादि बताया गया है
पिरामल फाउंडेशन से रवि जी एवं संतोष जी के दुआरा बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रथम और दूसरी पुत्री होने पर सरकार के दुआरा दिया जाता है जिसका फॉर्म आंगनवाड़ी सेविका के माधयम से किया जाता है ,संस्थागत प्रसव होने पर महिलाओं को चौदह सौ रूपये का प्रोत्साहन राशि  भी सरकाऱ के दुआरा दी जाती है ,प्रसव के तुरंत बाद महिला, बंध्याकरण कराने एवं पी पी आई यु सी डी लगाने पर सरकार के दुआरा राशि दी जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!