देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

उप विकास आयुक्त को वित्तीय प्रभाव दिलाने के लिए मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर सौंपे ज्ञापन

अरवल जिले के उप विकास आयुक्त के तबादला को चार माह होने को हैं जिला परिषद के द्वारा किए जाने वाले सभी विकास के कार्य ठप हैं जो भी विकास के कार्य हुए हैं उसका भुगतान नहीं हो रहा है प्रभारी उप विकास आयुक्त को वित्तीय प्रभार देने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात किया और समस्या बताई सुधीर शर्मा ने बताया कि जिला परिषद में विभिन्न योजना मद्द का लगभग 8 करोड़ रूपया 5 महीना से यूं ही पड़ा हुआ है जबकि डी डी सी को वित्तीय पावर नहीं रहने के कारण 100 से अधिक योजनाओं का कार्य प्रशासनिक स्वीकृति के बिना पड़ा हुआ है एवं पुराने पूर्ण किए गए कार्यों का बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है जिला परिषद में 15वीं वित्त, षष्टम, अनुदान मद्द, प्रतिनिध्यायन के तहत 6 माह से लगभग 8 करोड़ राशि यूं ही पड़ा हुआ है उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व डीडीसी के स्थानांतरण के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार को डीडीसी का प्रभार दिया गया है लेकिन उन्हें वित्तीय पावर प्राप्त नहीं है जिसके कारण जिला परिषद का विकास कार्य लगभग ठप है सबसे अधिक योजना का फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में यूं ही पड़ा हुआ है इसके अलावा 30 योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन कार्य पूरा होने के बावजूद भी कार्य एजेंसी को बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है पूर्ण 30 योजना का बकाया लगभग 2 करोड़ है यहां तक की जिला परिषद में आठ कर्मी का वेतन कई माह से नहीं हुआ है उन्होंने बताया कि प्रभारी डीडीसी को वित्तीय पावर नहीं रहने के कारण जिला परिषद के लगभग सभी विकास कार्य ठप है सभी समस्याओं को मंत्री महोदय ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि मैं आज ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर अरवल जिले की समस्या को उनके सामने रखूंगा इस मौके पर भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण राय नदौरा पंचायत के मुखिया मंटू शर्मा दोरा पैक्स अध्यक्ष नीतीश पटेल आलोक कुमार भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!