देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर विद्यालयों में किया गया शोक सभा का आयोजन

कुर्था (अरवल) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व बेहतर अर्थशास्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी वगैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक व स्कूली बच्चों द्वारा लोकसभा का आयोजन किया गया वहीं कुर्था राजकीय कृत मध्य विद्यालय में भी स्कूली बच्चों ने शोक सभा की इसके बाद विद्यालय के बच्चों को छुट्टी दे दी गई शोक सभा में विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामजी ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री के साथ-साथ बेहतर अर्थशास्त्री भी थे उनका निधन मानो देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया था उन्होंने कहा कि उनका निधन की खबर सुनते ही मानो पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गया हालांकि उक्त विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर बच्चों को एक दिन का अवकाश दे दिया गया हालांकि कहीं निजी विद्यालयों में भी शोकसभा आयोजित की गई डीपीएस स्कूल कुर्था में विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा भी शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!