महाराजा बिजली पासी की मनाई गई जयंती–

जहानाबाद
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जहानाबाद के ग्राम बभना में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी जी की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने किया जबकि संचालन लखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष आर. के .चौधरी उर्फ सुहाना जी ने किया इस मौके पर उपस्थित समाज के सभी सम्मानित भाई- बहनों एवं बुद्धिजीवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा पर परिचर्चा की गई ।उक्त मौके पर एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी देश का एक महान पराक्रमी राजा थे, जिनका किला आज भी लखनऊ में अवस्थित है, देश में करीब पासी समाज के 67 राजा हुआ करते थे, सभी का अपना-अपना विकसित एवं संपन्न साम्राज्य था, लेकिन इतिहास लिखने वालों ने इन महाराजाओं के इतिहास को इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं कर इन लोगों की अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश की जा रही थी। लेकिन आज पूरे देश में पासी समाज ने अपने वंशज के पराक्रम को पूरे भारत में शोभा यात्रा/ झांकी और जयंती के माध्यम से उजागर कर नए इतिहास लिखने को तैयार है ।जयंती के उपरांत बाइक पे पोस्टर बैनर डीजे के साथ महाराजा बिजली पासी की झांकी/ शोभायात्रा बभना से अरवल मोड़ होते हुए उंटा मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक तक निकला गया जो बहुत ही भव्य शोभायात्रा के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला, लखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष आर. के चौधरी उर्फ सुहाना जी , प्रदेश सचिव कंचन चौधरी, संजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी ,अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, रामजी चौधरी, सुरेश चौधरी ,निरपेक्ष चौधरी ,सोपाल चौधरी, कुंमर विजय चौधरी, विजय कुमार चौधरी ,सेमत सैकड़ो लोग भाग लिए
