देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, 2024 के अवसर पर लोगो को अपने-अपने अधिकार हेतु जागरूक होने की अपील :


जहानाबाद
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, 2024 के अवसर अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के परिसर में उपभोक्ता जागरूक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् उद्घाटन किया गया।
अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच ने अपने संबोधन में बताया कि उपभोक्ता आन्दोलन का प्रारंभ अमेरिका में रल्प नाडेर द्वारा किया गया था। नाडेर के आन्दोलन के फलस्वरूप 15 मार्च, 1962 को अमेरिकी कांग्रेस में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा उपभोक्ता संरक्षण पर पेश विधेयक को अनुमोदित किया था। इसी कारण 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।उपभोक्ता संरक्षण के तहत् फेयर प्रैक्टिस एसोसिएशन की मुंबई में स्थापना की गई ।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाईन (एन.सी.एच.) के राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 1800-11-4000 एवं 1915 पर शिकायत दर्ज करने के संबंध में जानकारी/परामर्श/मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। साथ हीं ऑनलाईन उपभोक्ता शिकायत पोर्टल पर कर सकते है।
उक्त अवसर पर अधिवक्ता बिन्दुभूषण प्रसाद, राम बिन्दु सिन्हा, रंगनाथ शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, नविन कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, अध्यक्ष गिरिजानंदन प्रसाद, सचिव, अवधेश कुमार, अधिवक्ता दिपेकर रंजन द्वारा अपना-अपना मंत्वय साझा किया गया।
उक्त अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मी श्रीमती शैम्पु कुमारी, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, अजीत कुमार एवं संजीव कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!