पुष्पम प्रिया चौधरी पहुंची जहानाबाद , घोषी , मोदनगंज तथा हुलासगंज किया सभा।

जहानाबाद
आज अपने महायान यात्रा के दौरान द प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी जहानाबाद पहुंची जहानाबाद में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने घोषी विधानसभा के मोदनगंज और हुलासगंज प्रखंड में जनसभा को संबोधित किया!
महायान यात्रा के दौरान दावथु गांव मे भी गये जहाँ खुदाई मे बहुत से पुरानी मूर्ति मिला जिसे सही से संरक्षित नहीं किया गया है!
उन्होंने कहा कि अब बिहार में एक नई राजनीति पीढ़ी की शुरुआत होनी चाहिए!
अब समय आ चुका है कि अगर बिहार की जनता को उनको सही हक दिलवाने है, इन सभी पुराने खिलाड़ियों को हटाना पड़ेगा इन्हें कई बार मौके मिले लेकिन आज भी जहानाबाद जस का तस बना हुआ है!
आज भी जब आप जहानाबाद में आएंगे आपको यह नहीं लगेगा कि जहानाबाद राजधानी से मात्र 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर है, सभी राजनीतिक पार्टियों ने जहानाबाद की जनता को ही नहीं पूरे बिहार को ठगा है तो एक ऐसी राजनीतिक मंच जरूरत है!
जहां सभी लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ जो अच्छा काम करें उन्हें वोट दें इसके साथ-साथ उन्होंने कहा हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी उन्हें तो अब समय ही नहीं है और ना ही उनके पास कोई अच्छी नीति है!
अच्छी नीति बनाने वाले लोग हैं जो जहानाबाद जैसे बेहतरीन जगह के लिए इस ऐतिहासिक जगह के लिए कुछ प्लान बना सके कुछ रोड मैप बना सके उन्होंने वहां तमाम जनता से पूछा कि आप बताइए कि मोदनगंज और हुलासगंज में कितनी विकास हुआ है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री अनुपम कुमार सुमन के साथ-साथ राज्य पदाधिकारी सौरव सुमन जी, शाहबाज जी, प्रांजल सिंह, राकेश कुशवाहा, रवीश दांगी, मधुबाला गिरी आदि लोग मौजूद थे।
