देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट के माध्यम से बिहार के 5671 ग्राम पंचायत में 6656 खेल मैदान का उद्घाटन किया गया

जिसमें जहानाबाद जिले के चिन्हित 75 खेल मैदान के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।*

जहानाबाद
जहानाबाद जिले में कुल 88 पंचायत में से 75 पंचायत में खेल मैदान को चिन्हित किया गया था। भूमि की उपलब्धता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन प्रकार के खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं , जो निम्नवत है ।प्रथम प्रकार में बड़े खेल मैदान 04 एकड़ तक है, जिसमें 30 स्थलों को चयनित किया गया था। घोसी प्रखंड में 05 स्थल, हुलासगंज प्रखंड में 06 स्थल, जहानाबाद सदर प्रखंड में 04 स्थल, काको प्रखंड में 02 स्थल, मखदुमपुर प्रखंड में 04 स्थल, मोदनगंज प्रखंड में 05 स्थल एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड में 03 स्थल खेल मैदान बनाया गया है। दूसरे प्रकार में मध्यम खेल मैदान 01 से 01.5 एकड़ तक है, जिसमें 39 स्थलों को चयनित किया गया था। घोसी प्रखंड में 02 स्थल, हुलासगंज प्रखंड में 04 स्थल, जहानाबाद सदर प्रखंड में 08 स्थल, काको प्रखंड में 03 स्थल, मखदुमपुर प्रखंड में 12 स्थल, मोदनगंज प्रखंड में 03 स्थल एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड में 07 स्थल खेल मैदान बनाया गया है। तीसरे प्रकार में छोटे खेल मैदान 01 एकड़ तक है, जिसमें 06 स्थलों को चयनित किया गया था। हुलासगंज प्रखंड में 01 स्थल, जहानाबाद सदर प्रखंड में 02 स्थल, काको प्रखंड में 01 स्थल, मखदुमपुर प्रखंड में 02 स्थल खेल मैदान बनाया गया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं। खेल मैदान के विकास के फल स्वरुप जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और प्रोत्साहन भी मिलेगा।
बड़े खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, लंबी कूद ,कबड्डी, खो खो आदि की खेल सुविधाएं विकसित की जाएगी। दूसरे प्रकार के खेल मैदान में क्रिकेट ,फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, ऊंची कूद और लंबी कूद की सुविधा स्थानीय आवश्यकता के अनुसार विकसित किए जाएंगे। तीसरे प्रकार के खेल मैदान में बास्केटबाल, वालीबाल ,रनिंग ट्रैक ,और बैडमिंटन को शामिल किया गया है। सभी कार्यारंभ स्थल पर वेब कास्टिंग के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधि और युवा कार्यक्रम से जुड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!