चौधरी चरण सिंह की जयंती को लेकर राजद नेताओं ने की बैठक

कुर्था (अरवल) कुर्था डाक-बंगला में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ अरवल जिला के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी का बैठक किया गया बैठक में आगामी 23 दिसंबर 2024 को पटना राष्ट्रीय जनतादल प्रदेश कार्यालय में किसान प्रकोष्ठ द्वारा चौधरी चरण सिंह जयंती में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया गया अरवल जिला के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों से कार्यकताओं एवं किसान जयंती में भाग लेंगे इसके लिए हम लोग वाहन का व्यवस्था किया जाएगा राष्ट्रीय जनता दल किसान मजदूर के लिए सदैव संघर्ष करने का काम किया है आगे भी पुरी मजबुती से लङाई लङी जाएंगी सभी किसान प्रकोष्ठ के कार्यकता अपने अपने बुथ पर मेहनत करेंगे तभी हम लोगों सफल होंगे राष्ट्रीय जनता दल सभी लोग के लिए अन्याय शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है एवं लङाई लङने काम काम किया है आज देश में गरीब वर्ग दलित शोषित के हक अधिकार के देश में बङी लङाई लङने वाले समाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव को यही कारणों से मनुवादी पूंजी वादी विचार धारा के लोग झूठ का जाल रचकर उन्हें प्रताङित कर अपमानित करने का भरपूर कोशिश किया लेकिन सच तो सच होता है आज संविधान निर्माता बाबा साहेब को मनुवादी पूंजीपति आर एस एस विचार धारा नफरत फैला कर कुर्सी हासिल करने वाला देश के सर्वोच्च मंदिर सांसद भवन में कानून के कुर्सी पर बैठ कर 100 करोड़ गरीब वंचित वर्ग के लोगों के न्याय हक अधिकार दिलवाने वाले बाबा साहेब को गृह मंत्री अमित शाह ने अपमानजनक शब्द वोलकर अपमानित किया है। इस मौके पर राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव के अलावा कई राजद नेता शामिल थे।
