नगर पंचायत कार्यालय घोसी के समक्ष “महागठबंधन” का एक दिवसीय धरना सम्पन्न

(घोसी) जहानाबाद
विकास योजनाओं में नौकरशाही हस्तक्षेप तथा बुलडोजर राज के खिलाफ समग्र विकास के सवाल पर आज नगर पंचायत कार्यालय घोसी के समक्ष महागठबंधन के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया !
धरना को संबोधित करते हुए घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना में योजनाओं का चयन विधान मंडल के सदस्यों (जो समिति के सदस्य हैं ) के द्वारा अनुशंसित योजनाओं के बीच से होनी है ! लेकिन जहानाबाद में दिनांक – 11.12.2024 को आयोजित संचालन समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जो प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया उसमें घोसी विधायक द्वारा दिए गए 5 योजनाओं का जिक्र नहीं किया गया ! इस बैठक में में रामबली सिंह यादव, विधायक घोसी एवं कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव विधायक जहानाबाद मौजूद थे इन सबसे बङी बात है कि सभी नगर निकायों के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा विधानमंडल सदस्यों के समानांतर योजनाओं की सूची प्रस्ताव में संलग्न कर बैठक में उसे ही पास कराने की कोशिश की गई ! जिला पदाधिकारी द्वारा यह कार्यवाई प्रोटोकॉल का उल्लंघन के साथ ही योजना की राशि को जिला पदाधिकारी की ऐच्छिक राशि समझने की कोशिश की गयी है ! अतः पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ ही मार्गदर्शिका के अनुरुप विधानमंडल सदस्यों के अनुशंसा के बीच से ही योजना का चयन करवाने की मांग करता हूँ ! साथ ही नगर पंचायत घोसी में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाय तथा सफाई कर्मियों की सूची सार्वजनिक किया जाय !
राजद नेता सह सासंद प्रतिनिधी नंदकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता तथा सीपीएम जिला सचिव काॅमरेड जगदीश प्रसाद के संचालन में आयोजित धरना मे घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव, महागठबंधन के नेता नगीना यादव, बुद्धेश पासवान, ललित कुमार सिन्हा, शत्रुधन प्रसाद, संजीव कुमार बब्लू ,संजय कुमार, विकास कुमार, श्रवण चन्द्रवंशी, साधु दास सहित बङी संख्या में लोग शामिल हुए।


