देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्काउट- गाइड की यूनिट सरकारी विद्यालयों में गठन करने का शिक्षा विभाग ने दिया निर्देश– हरिशंकर.

जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला जहानाबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में शुभम कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया, जिसको संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी उच्च, उच्च माध्यमिक एवं मध्य विद्यालय में भारत स्काउट और गाइड कार्यक्रम को क्रियान्वयन आवश्यक रूप से किया जाएगा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है, निदेशक के निर्देश पर जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा ने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउट- गाइड यूनिट गठन करने हेतु निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व कौशल, अनुशासन, सामुदायिक सेवा, व्यक्तिगत विकास, शारीरिक मानसिक, चारित्रिक रूप छात्र छात्राएं तैयार होते है।वही मौके पर उपस्थित चाइल्ड एजुकेशन जिला बाल संरक्षण इकाई हरिशंकर कुमार ने जिला यूनिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट- गाइड का गठन सरकारी विद्यालयों में होना अनिवार्य है इसके लिए शिक्षा विभाग राज्य एवं जिला स्तर के सर्वोच्च पदाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं जिससे छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण में जीवन जीने की कला सिखाया जाता है एवं प्रमाण पत्र जीवन उपयोगी है जैसे तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र के लिए विद्यालय/ महाविद्यालय में नामांकन के समय अतिरिक्त छुट दिया जाता है एवं भारतीय रेलवे में स्पेशल वैकेंसी निकलती है, अन्य विभागों के साक्षात्कार में भी लाभ मिलता है, इसका संगठन विश्व के 216 देश में संचालित है, वर्तमान में जो भी स्काउट एंड गाइड से छात्र-छात्राएं जुड़ेंगे उन्हें 12 अंको का यूआईडी नंबर दिया जाएगा ताकि वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग ले सकें।जबकि जिला इकाई ने स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय में जाकर उपाध्यक्ष बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद श्री राजकिशोर प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए स्वामी जी के जीवनी के बारे में जानकारी प्राप्त किया।वही जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए टाउन हॉल में पूर्व प्रमुख ने स्काउट मनीष, रवि रंजन, अंकित, गौतम, अभिजीत आनंद, गाइड सुषमा, रिया, मुस्कान कुमारी को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!