देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 29 आवेदन प्राप्त हुए, त्वरित निष्पादन का आदेश

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा, समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 29 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में अतिक्रमणवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, आपसी विवाद, श्रम कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए, सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियो एवं अन्य अधीनस्थ कार्यालयों को साफ निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब  प्राप्त हो सके।
             जनता दरबार में प्राप्त परिवाद, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।इस दौरान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!