देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
सही पोषण पंचायत रोशन बनाने को मुखिया ने दिलाया संकल्प

मखदुमपुर (जहानाबाद)
सबिता देवी मुखिया पूर्बी सरेन मखदुमपुर के अध्यक्षता में एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक भवन पूर्बी सरेन में (जी पी पी एफ टी ) ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का बैठक आयोजन किया गया ।
मुखिया जी के उपस्थिति में सभी आंगनवाड़ी सेविका, आशा ,जीविका ,विकास मित्र एवं वार्ड सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गयी ।
पिरामल फाउंडेशन से संतोष जी के दुआरा बताया गया कि हाल में पंचायत के सभी 70 साल के उपरके लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनबाने के लक्ष्य रखे ताकि गरीब और साधारण परिवार के सभी लोगो को पांच लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हो ।

