फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक: नगर विकास मंत्री का पुतला दहन और आंदोलन की घोषणा

जहानाबाद
नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर के बैनर तले फुटपाथ दुकानदार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कृषि फार्म में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मीट मुर्गा मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजेश पंडित और कृषि सब्जी मंडी के सचिव राजू साहू ने संयुक्त रूप से की। बैठक में फुटपाथ दुकानदारों के अधिकारों और उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्य मुद्दे और आंदोलन की रूपरेखा 20 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर विरोध प्रदर्शन ।संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने बताया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गरीब फुटपाथ दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ठेला, गुमटी, और फेरी करने वाले दुकानदारों के सामानों को जब्त करने और उनकी दुकानों को जेसीबी से तोड़ने की घटनाएं हो रही हैं।
फुटपाथ दुकानदार संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
