देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

झुनाठी गांव की घटना के खिलाफ राजद 12 दिसंबर को करेगी पैदल मार्चशराब चेकिंग करने के नाम पर बेवजह लोगों को परेशान कर रही है पुलिस- सुदयघटना की उच्च स्तरीय जांच कर शामिल अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई

जहानाबाद
       बीते दिनों उत्पाद विभाग की टीम द्वारा झुनाठी गांव में शराब चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों के साथ बेवजह बर्बरता किए जाने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस घटना के विरोध में सर्वसम्मति से 12 दिसंबर को झुनाठी से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकालने पर सहमति बनी। बैठक में उपस्थित जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि झुनाठी गांव की घटना पुलिसिया जुल्म को दर्शाता है। पुलिस बेवजह लोगों को शराब के नाम पर परेशान कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि उत्पाद विभाग की टीम आए दिन शराब चेकिंग करने के नाम पर बेवजह लोगों को पकड़कर उनसे पैसा वसूल करती है। जो लोग शराब नहीं पी रखे हैं उन्हें अलग से एक-दो लीटर शराब दिखाकर जेल भी भेज देते हैं। इस तरह के उत्पाद विभाग के रवैया से पूरा जिला दहशत मे है। श्री यादव ने कहा कि दुकानदारों और ग्रामीणों पर उत्पाद विभाग के अधिकारी और पुलिस के द्वारा जिस तरह मारपीट, उत्पात मचा कर संविधान और कानून को खंडित करने का कार्य किया है उसकी जितना भी भर्त्सना की जाए वह कम होगी। श्री यादव ने कहा कि अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस लाठी-डंडों से बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं पर मारपीट कर अत्याचार और जुल्म की पहचान दी है। लोगों पर जानलेवा प्रहार किया गया है। सर पर वार कर फोड दिया गया, हड्डियां तोड़ी गई। आंख पर चोट पहुंचाया गया और दुकानों के सामान को क्षतिग्रस्त किया गया। श्री यादव ने कहा कि जिले में उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं पुलिस जो शराब का सेवन नहीं करने वाले को उन्हें भी जबरन पड़कर उत्पाद विभाग के कार्यालय लाकर वसूली करने का कार्य करती है। शाम के समय पैदल सड़क पर चलने वाले मजदूर, किसान एवं आम लोगों को बेवजह गिरफ्तार कर लेती है। शराब नीति अंतर्गत बने कानून के खिलाफ यहां के प्रशासन कार्य कर रही है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के सांसद, विधायक एवं सभी कार्यकर्ता के साथ-साथ झुनाठी पंचायत के ग्रामीण झुनाठी से समाहरणालय तक पदयात्रा कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पुलिसिया दमन उत्पीड़न चरम पर है, इसकी गवाही झुनाठी की यह दर्दनाक घटना दे रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि दोषी अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कराकर हीं हम दम लेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने की। बैठक को प्रवक्ता डाॅ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव, फतो खाॅ, अनिल कुमार वर्मा, संतोष रंजन, रमेश यादव, बैकुण्ठ यादव, सूर्यदेव यादव, कारू पंडित, मृत्युजंय सिंह यादव, वीरेन्द्र राउत, साधु यादव, रामकृत दास, राजेश दास, राजप्रेम यादव, अवधेश यादव, अर्जून सिंह, अशोक कुमार, राकेश रंजन कमल, भोली यादव, अरमान मल्लिक सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!