विधिक सेवा प्राधिकार ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

जहानाबाद
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बृजेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के निर्देश पर सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन 10+2 मुरलीधर हाई स्कूल जहानाबाद में किया गया! प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार के अध्यक्षता में नालसा से मिलने वाले कई कल्याणकारी योजनाओं जैसे तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के शिकार योजना 2015 के तहत उपस्थित सभी बच्चों को पैनल अधिवक्ता शिव जी शर्मा और अधिकार मित्र विमल कुमार ने वाणिज्यिक योण कृत्य
के उद्देश्य से किसी व्यक्ति की कीर्ति आश्रय,परिवहन ,प्रावधान, संरक्षण देना,आगह करना या विज्ञापन करना जिसमे वाणिज्यिक योण कृत बाल धोखा घड़ी या जबरदस्ती से प्रेरित किया गया व्यक्ति 18 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर पाया है! 2015 के ट्रैफिकिंग पीड़ितो के न्याय अधिनियम सेक्स कृत के उद्देश्य से किसी व्यक्ति को आग्रह करने और संरक्षण देने को शामिल करने के लिए योण तस्करी की परिभाषा का विस्तार किया श्रम और योण तस्करी के मामले को 25 अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित करती है! महिला निगम के जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत भारत में बाल विवाह को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है जिसका मकसद समाज में जागरूकता फैलाना,सरकारी प्रयासों को तेज करना और नागरिकों को बाल विवाह के खिलाफ सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना इस अभियान का शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया है यह अभियान का मकसद साल 2030 तक बाल विवाह की दर को मौजूदा 23.3 % से घटकर 5.5% करना है! इस अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल लॉन्च किया है इस पोर्टल पर नागरिक बाल विवाह के घटनाओं को रिपोर्ट या शिकायत दर्ज कर सकते हैं !इस अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियां और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों के विवाह पर सख्त प्रतिबंध है !
