देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राज्यस्तरीय चयन पर बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया गया

जहानाबाद
आज बाल विद्या मंदिर में उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह सम्मान समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में विद्यालय के निर्देशक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। निर्देशक ने बच्चों के संघर्ष और समर्पण की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का नाम ऊंचा किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्या  विद्यार्थियों ने  बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!