स्थानीय विधायक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जहानाबाद के गणमान्य लोगो ने पुण्यतिथि पर याद किया बाबा साहब को

जहानाबाद
आज दिनांक 6 दिसंबर 2024 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबासाहेब की पुण्यतिथि पर जहानाबाद अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गई ,उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए बाबासाहेब अमर रहे ,अमर रहे, के नारो से गूंज उठा,। विश्व विद्वान ,सिंबल ऑफ नॉलेज ,भारत रत्न ,संविधान निर्माता महामानव बाबा साहब अंबेडकर को भला आज के दिन कौन नहीं याद करेगा ,जिन्होंने इस महान प्रजातंत्रामक देश को एक अमूल्य संविधान दिया और देश के महिलाओं,वंचितों, दलितों, अछूतों को समान हक ,अधिकार दिलाकर सामाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य किया। इस मौके पर जहानाबाद के माननीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, पूर्व विधायक मुनीलाल यादव, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार , एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह ,अनुमंडल पदाधिकारी , वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार ,पंचायतीराज पदाधिकारी धनंजय पाण्डेय,जहानाबाद थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा के साथ साथ समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जहानाबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवम कांग्रेस नेता डा चन्द्रिका प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ,प्रधान महासचिव परमहंस राय ,सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव ,महासचिव बैकुंठ यादव ,रमेश यादव ,अध्यक्ष अनिल पासवान, जदयू जिला अध्यक्ष सह 20सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जदयु नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी ,प्रखंड अध्यक्ष जदयू रणधीर पटेल, जद यू नेता जितेश कुमार।
एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक) के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बाबा साहब स्मृति चौक के संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने किया ।
इस अवसर पर एससी/एस टी कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान( कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ,उपाध्यक्ष राजकुमार, निराला, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार , अर्जुन राम,सोपाल चौधरी ,कुमार विजय चौधरी , राजद नेता संजय यादव , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक प्रियदर्शी, नीरा यादव, भुटू गोप,विकास मित्र प्रतिमा कुमारी ,पुष्पा कुमारी, विजय चौधरी,राजेंद्र मांझी, गुलशन कुमार, शिव कुमार आजाद, समेत सैकड़ो लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

