प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास —रजनीश कुमार

अरवल
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य रजनीश कुमार के जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल -माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । कि मौके पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है । आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हैं केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार के नीतीश कुमार की सरकार कम से कदम मिलाकर बिहार के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है हर गरीब को पक्का मकान देने के वादे पर नरेंद्र मोदी जी की सरकार कार्य कर रही है 60 वर्ष के ऊपर बुजुर्ग लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिससे उन्हें 5 लाख का मुफ्त इलाज करने में सहूलियत प्रदान होगी उपचुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को दिग भ्रमित कर हाय तौबा मचा रही है उनके हाथ में झुनझुना जनता थमा देगी आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है नीतीश कुमार को पूरे बिहार की जनता की चिंता है इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अजेंद्र शर्मा प्रिंस पांडे सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
