महापरिवर्तन आंदोलन से जुड़े शिष्ट मंडल के सदस्यों ने स्वछता जागरूकता अभियान को रखा जारी।

जहानाबाद
जहानाबाद जिला कैसा हो
‘इंदौर’ से बेहतर जैसा हो।।
के आह्वान के साथ स्वछता जागरूकता अभियान हॉस्पिटल मोड़ से आरम्भ हुआ। निचली रोड होते हुए शिवाजी पथ के अंतिम दुकान तक सदस्यों ने दुकानदारों से साफ-सफाई में रहने की आदत डालने का आग्रह किया गया। कई दूकान के आगे अच्छी सफाई दिखी तो कई दुकानदारों को पहली बार आभाष हुआ कि दूकान के आगे साफ-सफाई करना उन्हीं का काम है। दूकान में मौजूद ग्राहकों ने अभियान की तारीफ की और बताया कि घर के आस-पास भी वे स्वछता का ध्यान रखेंगे। महापरिवर्तन के जिला संयोजक अरुण प्रवाल ने बताया कि स्वछता अभियान जारी रहेगा। और कई लोगों ने इसमें अपनी रूचि दिखाई है। उन्होंने जनता से साथ आने की अपील की और आग्रह किया कि जिस दूकान के बाहर गंदगी दिखे तो दुकानदार को टोकें और उन्हें उनके इस गैरजिम्मेदार हरकत का एहसास दिलाएं। जिला हमारा तो जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए। साफ-सुथरा माहौल होगा तो बीमारी कम फैलेगी। इस जागरूकता अभियान में संयोजक प्रवाल जी के अलावा वरिये अधिवक्ता अमिताभ प्रियदर्शी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार विमल, पत्रकार बरुण कुमार, फ्लाइंग कलर स्कूल के निदेशक मोनाल जी समेत कई प्रबुद्ध लोग शामिल थे।