देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा जहानाबाद करेगा बूथ कमेटी का गठन

जहानाबाद
भाजपा जिला कार्यालय जहानाबाद में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी विधायक अरुण शंकर प्रसाद को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर, बंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का  शुरूआत किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला  संगठन प्रभारी विधायक अरुण शंकर प्रसाद सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बूथ कमिटी का गठन 25 नवंबर तक कर लेना है। साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देकर जिला में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बना कर जिले में कमिटी गठन कर संगठन को धार देना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन निर्माण का यह पर्व हम सब कार्यकर्ताओं के लिए सुअवसर है। हम सब सुदृढ़ कमिटी का गठन कर आगामी चुनाव हेतु तैयारी पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन शुभम कुमार मिट्ठू ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला महामंत्री धीरज कुमार, रामसुभग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, सोहन कक्कू, मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार, पुष्पा कश्यप, मनोज पासवान, सर्वेश वर्मा, महेंद्र कुमार, शुभम राज, मोर्चा अध्यक्ष रवि शेखर, विनोद कुमार, संजय बिन्द, रविन्द्र पासवान,रिंकू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!