देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

छठ पर्व को लेकर भगवान भास्कर के चलंत प्रतिमा का किया गया स्थापना, चलंत प्रतिमा शो का पूर्व डिप्टी मेंयर ने किया उद्घाटन

गया।लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर पूरे गया शहरवासियों  में उत्साह देखने को मिल रहा है। गया शहर में कई स्थानों पर भगवान भास्कर के प्रतिमा का भी स्थापना किया गया है ।छठ पर्व को लेकर गया शहर के नई गोदाम मोड़ स्थित एयर ग्रुप युवा संघ एवं दुकानदार संघ की ओर से भगवान भास्कर के चलंत प्रतिमा का स्थापना किया गया है। चलंत प्रतिमा का काल्पनिक शो छठ पर्व पर आधारित है। जिसका शुभारंभ गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग् कमिटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया है।वही इस मौके पर एयर ग्रुप के सदस्यों ने मोहन श्रीवास्तव का स्वागत माला पहनाकर किया है ।इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुद्धता एवं आस्था का पर्व है ऐसे में गया शहर के नई गोदाम के युवाओं द्वारा चलंत प्रतिमा का स्थापना करना यह बहुत बड़ी बात है ।उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि समिति के सदस्यों का भरपूर सहयोग कर बेहतर तरीके से साज सजावट कर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापना किया जाता है। वही उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व को लेकर गया नगर निगम के द्वारा भी साफ सफाई एवं घाटों की सफाई के लिए बेहतर व्यवस्था किया गया है ताकि किसी भी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े ।गौरतलब है कि छठ पर्व के मौके पर एयर ग्रुप के द्वारा बीते वर्ष 2001 से भगवान भास्कर के प्रतिमा की स्थापना की जा रही है लेकिन इस बार नई गोदाम मोड पर स्थापित भगवान भास्कर के प्रतिमा के साथ-साथ भगवान गणपति का प्रतिमा भी स्थापित की गई है जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।भगवान गणेश के चलंत प्रतिमा  द्वारा श्रद्धालुओं के ललाट पर चंदन लगाया जा रहा है और श्रद्धालु भगवान गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!