देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

लाईटिंग के सौंदर्य से दमक रहा संगम घाट, नहाय खाय के साथ चार दिवसीय पर्व शुरू

जहानाबाद : जिले के सबसे प्रमुख छठ घाटों में सुमार शहर के दरधा-जमुने संगम घाट खूबसूरत मधुबनी पेटिंग व आकर्षक लाईटों से दमकने लगा है। जिला प्रशासन व नगर परिषद के द्वारा पिछले एक सप्ताह से खूबसूरत स्वरूप प्रदान करने के लिए कोशिश की जा रही थी। मंगलवार को नहाय-खाय के दिन भी शहर के इस प्रसिद्ध छठ घाट पर साफ-सफाई व रंग रोगन का काम पूर्ण हो गया। घाट की तैयारियों का कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। दरअसल संगम घाट के पूर्वी छोर पर मंदिर के दीवार के समीप मधुबनी पेंटिंग व आकर्षक साज-सज्जा वहां नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि संगम घाट को आदर्श घाट के रूप में स्थापित करने के लिए इस साल भी कई जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होने बताया कि बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं लैक्टेटिंग मदर्स के लिए घाट पर विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के जूता चप्पल रखने की व्यवस्था, वॉच टावर, सीसीटीवी, वॉल टीवी एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था से घाट को सुविधाओं के लिहाज से आदर्श स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की गई है। घाट पर चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के अलावा रोशनी की पर्याप्त व खूबसूरत व्यवस्था की गई है। नगर परिषद इस साल छठ घाटों को सजाने सवांरने के लिए पिछले एक सप्ताह से सक्रिय दिख रही है। घाट पर डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने की तैयारी है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं प्रसारित की जाएगी। इधर घाट पर स्वच्छ जल के लिए बाहरी हिस्से को घेरकर लगातार बोरिंग से घाट पर पानी डाला जा रहा है। कुल मिलाकर संगम घाट की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए ठीक-ठाक दिख रही है। नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ का महान पर्व का हुआ शुरुआत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!