विधायक सुदय यादव ने किया छठ घाटों का निरीक्षण**असंतोष प्रगट कर जताया रोष*

डी एम से मिलकर कराएंगे सब ठीक ठाक-सुदय यादव*
नहाय खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी । वहीं दूसरी ओर जहानाबाद के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने नगर परिषद के अंतर्गत सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया,और जायजा लिया इसी क्रम में दरधा यमुने संगम घाट गौरक्षणी पहुंच कर साफ सफाई एवं की तैयारी पर असंतोष प्रगट कर रोष जताया। विधायक सुदय यादव ने कहा कि पूर्व के दिनों में ससमय सभी छठ घाटों की तैयारी नगर परिषद की ओर से हो जाती थी।परन्तु इस बार छठ घाट की तैयारी में शिथिलता बरती जा रही है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित वार्ड पार्षदों से भी तैयारी निमित चर्चा भी मुनासिब नहीं समझा। छठ घाट के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय श्रद्धालुओ ने भी कहा कि नदी का पानी भी गंदा है।छठ घाट पर ही विधायक ने एस डी ओ से फोन पर बात कर व्यवस्था को बेहतर करवाने की बात कही विधायक सुदय यादव ने पत्रकारों से कहा कि हम अविलंब जिला पदाधिकारी डी एम अलंकृता पांडे से मुलाकात कर तैयारी पूर्ण करवाएगे,क्योंकि हर वर्ष तैयारी बेहतर होती थी लेकिन इस बार की व्यवस्था फ़िलहाल ठीक नज़र नही आ रही है इसे ठीक करवाना हमारा फ़र्ज़ है।मुयायना करते समय राजद के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।।।