देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर किया गया भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कुर्था किंजर मुख्य पथ पर स्थित महावीर मंदिर के समीप लक्ष्मी पूजा के मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां आयोजकों ने दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव अजीत कुमार, व्यवस्थापक राजीव कुमार व कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा पंकज कुमार धर्म सिंह शिव शंकर कुमार बंटी कुमार रजनीश कुमार शंकर यादव समेत कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजा के मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है जहां हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया।
