देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ* *स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया याद

पटना. 31 अक्टूबर 24*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर और पूर्व गृह व रक्षा मंत्री स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा  ने किया।
 
इस अवसर पर  विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा  ने कहा कि देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने सुदृढ़ किया। भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने के लिए इन महान  विभूतियों ने हमेशा देश के प्रत्येक नागरिकों के दिलों में स्थान बनाएं रखेंगे। एक तरफ जहाँ सरदार पटेल ने भारत को एकीकृत किया वहीं श्रीमती गाँधी ने उसकी एकता और अखंडता के लिए अपने जान की कुर्वानी दे दी। इस तरह आज का दिन इन दोनों महानायकों की साझी विरासत को नमन करने का दिन है।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 राम जतन सिन्हा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, डा0 अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, आनन्द माधव, शरवत जहां फातमा, डॉ संजय यादव , चन्द्र प्रकाश सिंह, आलोक हर्ष, राज किशोर सिंह,  गोरख नाथ, शशिकांत तिवारी, सुधा मिश्रा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अमित सिकन्दर, मनोज शर्मा, मो0 शाहनवाज, वसी अख्तर, अखिलेश्वर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव,रवि गोल्डन, सत्येन्द्र पासवान, निधि पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, विमलेश तिवारी, सैयद फिरोज हसन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
 
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222   
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!