देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अधिवक्ताओं के लोकतंत्र की घड़ी: अरवल बार एसोसिएशन चुनाव 20 जनवरी को



अरवल।
जिला बार एसोसिएशन अरवल के नवगठित चुनाव समिति की बैठक आज जिला बार एसोसिएशन के पुराने भवन में संपन्न हुई, जिसमें अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश सिंह, चुनाव अधिकारी निसार अख्तर अंसारी एवं वशिष्ठ नारायण ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि अरवल अधिवक्ता संघ का मतदान 20 जनवरी 2026 को न्यू कोर्ट परिसर स्थित लायर्स हॉल में कराया जाएगा। मतदान के उपरांत उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार—

27 दिसंबर 2025: अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन

03 जनवरी 2026: मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

05 जनवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

07 एवं 08 जनवरी 2026: नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि

09 जनवरी 2026: नामांकन पत्रों की जांच

10 जनवरी 2026: नाम वापसी

11 जनवरी 2026: उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन

20 जनवरी 2026: मतदान, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा


चुनाव समिति ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि अधिवक्ता संघ का यह लोकतांत्रिक पर्व शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!