लोकतंत्र की नींव सुरक्षित: ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न


जहानाबाद
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 26.12.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा जहानाबाद जिले के ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद; उप निर्वाचन पदाधिकारी; जिला अग्निशमन पदाधिकारी; ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस प्रभारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार; आईटी मैनेजर, जहानाबाद; जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी तथा जहानाबाद जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), बहुजन समाज पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)—के प्रतिनिधि/सचिव/अध्यक्ष उपस्थित रहे।
निरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति ने निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को और अधिक सुदृढ़ किया।

