देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद सदर प्रखंड की लरसा पंचायत में बिहार बदलाव सभा आयोजित





जहानाबाद।
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत लरसा के कसई और गौरापुर गांव में जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित बिहार बदलाव सभा में पार्टी नेता व जहानाबाद से पार्टी के संभावित उम्मीदवार डॉ. अभिराम शर्मा ने कहा कि इस बार छठ के बाद लोगों का दूसरे प्रदेशों में पलायन रुक जायेगा। उन्हें रोजी-रोजगार के लिए दूसरे राज्यों के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का वादा है।
बता दें कि जन सुराज पार्टी के द्वारा जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र में बिहार बदलाव सभा की जा रही है। पार्टी के नेता पंचायत स्तर पर सभाएं कर पार्टी की नीतियों और भावी कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बता रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है।
इस मौके पर शत्रुघ्न पासवान, गौरव कुमार, गोविंद कुमार, रामटहल रविदास, नरेश मिस्त्री, रामपुकार प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, धरमपुर के अखिलेश शर्मा, बागेश्वर सिंह, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!