आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ शस्त्र पूजन तथा निकाला गया पथ संचलन

*स्थानीय वीर सावरकर शाखा गांधी मैदान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*
जहानाबाद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जहानाबाद नगर के द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2025 संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया इस अवसर पर मंचासीन पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गया विभाग के विभाग संघचालक माननीय अजीत बाबू और जहानाबाद नगर के नगर संघ चालक माननीय शंकर केसरी जी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बौद्धिककर्ता दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत प्रचारक मान्यवर उमेश जी ने सभी स्वयंसेवकों को शस्त्र पूजन का महत्व और संघ शताब्दी वर्ष में संघ कार्य का विस्तार एवं दृढ़ीकरण के बारे में समझाया शताब्दी वर्ष में व्यक्ति निर्माण का कार्य देश में भौगोलिक दृष्टि से सर्वव्यापी हो तथा सामाजिक आचरण में सहज परिवर्तन लाने वाला पंच परिवर्तन कार्यक्रम स्वयंसेवकों के उदाहरण से समाजव्यापी बने यह संघ का प्रयास रहेगा । सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व बोध तथा स्वदेशी व नियम, कानून, नागरिक अनुशासन व संविधान का पालन इन पांच विषयों में व्यक्ति व परिवार, कृतिरूप से स्वयं के आचरण में परिवर्तन लाने में सक्रिय हो तथा समाज में उनके उदाहरणों का अनुकरण हो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के संचालक चन्द्रभूषण शर्मा उर्फ भोला बाबू पूरा समय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य पूरे भारत में मानवता और धर्म संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण लिए पिछले 100 वर्षों से चल रहा है संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा 1925 में किया गया था.. स्थापना के समय बहुत कम संख्या में ही लोग संघ में थे आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य संख्या करोड़ों में है और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन गया है.. इस मौके पर संघ के गया विभाग कार्यवाह श्रीमान सुनील जी विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान गोपाल जी, जिला संघ चालक श्रीनिवास शर्मा जी सह जिला संघचालक सुरेश चौधरी जी, जहानाबाद और अरवल के जिला प्रचारक श्रीमान सौरभ कमल जी सह जिला प्रचारक प्रभात जी जिला कार्यवाह अजय जी सह जिला कार्यवाह संजय जी नगर कार्यवाह श्री शिव मूर्ति जी समेत सभी जिला और नगर के पदाधिकारी गण अरुण कुमार, संजय जी रामेश्वर जी विवेकानंद जी सतीश जी,वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव जी , वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत शर्मा जी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत रंजन जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी, विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा जी भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज जी , विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गोपाल शर्मा जी, जिला संयोजक सुजीत जी एवं हजारों की संख्या में नगर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।