देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु निर्वाची, सहायक निर्वाची, सेक्टर पदाधिकारियों एवं निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न


जहानाबाद
आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संचालन हेतु आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को समाहरणालय, जहानाबाद स्थित सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र वरीय प्रभारी प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त, जहानाबाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी सेक्टर पदाधिकारी तथा निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के सभी संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग एवं मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित दिशा-निर्देशों, उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।

नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा उपस्थित उड़न दस्ता (Flying Squad), स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Team), वीडियो निगरानी दल (Video Surveillance Team), सहायक व्यय प्रेक्षक (Assistant Expenditure Observer), वीडियो अवलोकन दल (Video Viewing Team) एवं लेखा दल (Accounting Team) को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके कार्यों, दायित्वों एवं रिपोर्टिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।

इसके साथ ही आई.टी. मैनेजर द्वारा निर्वाचन आयोग के विभिन्न डिजिटल ऐप जैसे c-Vigil, Expenditure Seizure Management System एवं अन्य तकनीकी उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सके।

अंत में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, जहानाबाद ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता का पूर्णतः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!