नागरिक विकास मंच के द्वारा आयोजित पाक्षिक काव्य गोष्ठी में कवियो ने किया मां दुर्गा कि अराधना

जहानाबाद
नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में 30 सितम्बर को पाक्षिक काव्य गोष्ठी में कवि तथा कवयित्री ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। स्थानीय कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक सारगर्भित प्रस्तुतियों के माध्यम मां दुर्गा कि अराधना किया । लोगों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष डा एस के सुनील ने किया।जबकि संचालन मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों ने कहा कि कविता का समाज को सही राह दिखाने का एक अद्भूत व प्रभावी जरिया है। काव्य के शब्दों में प्रेरणा की शक्ति लोगों को उर्जान्वित करने का एक शानदार जरिया है। लोगों ने पाक्षिक काव्य गोष्ठी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साहित्यिक धरोहरों का संरक्षित रख समाज काे सांस्कृतिक रूप से उन्नयन व समृद्ध करने में सहुलियत होती है।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख लोगों में मंच अनुसूचित जाति -जन जाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा अरविंद चौधरी तथा सचिव -सह- मंच के कोषाध्यक्ष रामजीवन पासवान, दीपक जी, अजय विश्वकर्मा , कवि राणा वीरेंद्र सिंह , कवि चितरंजन चैनपुरा , कवियत्री मान्या गुप्ता , लोक गायक विश्वजीत अलबेला , मगही विकास मंच के सचिव अरविंद कुमार आंजाश, सुनील कुमार श्रीवास्तव , विशेष रूप से उपस्थित थे ।
धन्यवाद ज्ञापन कवि गौतम परासर ने किया। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया।