देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के आभाष  कुमार बने भारत सरकार के युवा आइकॉन



जहानाबाद
        जहानाबाद जिले के  नवाचार के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध युवा अभाष कुमार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा मामले विभाग द्वारा भारत सरकार का युवा आइकॉन चुना गया है। यह चयन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना “विकसित भारत @2047” के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से जोड़ना है।

अभाष कुमार ने सामाजिक नवाचार, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा जागरूकता, ग्रामीण विकास और युवाओं के संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी पहल ने न केवल स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रेरित किया है, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी उन्हें एक सशक्त और जिम्मेदार युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभाष कुमार ने कहा “युवा ही भारत के भविष्य की असली शक्ति हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मैं अपने प्रयासों से इस दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

मंत्रालय ने उनके नेतृत्व, समर्पण और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यों को देखते हुए उन्हें युवा आइकॉन के रूप में मान्यता प्रदान की है। स्थानीय स्तर पर भी इस सम्मान को लेकर अपार हर्ष और गर्व का वातावरण है। जहानाबाद के युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने अभाष कुमार को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!