देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अवकाशप्राप्त शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियो के सम्मान में आयोजित किया गया कार्यक्रम


जहानाबाद
आज स्थानीय अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय में अवकाश ग्रहण कर गये श्रेद्धय शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दशहरा के पूर्व आर्थिक मदद के रूप में चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षक डॉ रविन्द्र नाथ, प्रो प्रतिमा कुमारी,विजय कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,वालेश्वर मिस्त्री, रणजीत कुमार, अनिरुद्ध कुमार सहित सात कर्मियों को चेक प्रदान किया ।
महाविद्यालय के शासी निकाय के निर्णय के आलोक में आज लगभग छः लाख की राशि का चेक अवकाश प्राप्त कर्मियों को दिया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह ने उपस्थित कर्मियों को बताया कि महाविद्यालय अपने कर्मचारियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अल्प राशि प्रदान की है। इन्होंने ने कहा अवकाश कर गये कर्मियों ने जो सेवा दी है वह इस प्रदत्त राशि से श्रेष्ठ है। सरकार की उदासीनता और उनके छलावा में रहते हुए हमारे कर्मियों ने अपने सेवा बड़ी पवित्रता के साथ दिया। बिना वेतन के जीवन को शिक्षा के मशाल जलानें में समर्पित रखा।यह भी राष्ट्रीयता ही है। इन्होंने याद दिलाया कि हमारा महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से निरन्तर आगे बढ़ा है।अमर पुण्य आत्मा और महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्याम बाबू की सोच को आगे रखकर हम निरंतर    
विकास में लगे हैं और छात्रों के साथ कर्मियों के भविष्य की ओर नजर है।
इस अवसर वक्ताओं में  प्रो डॉ रविन्द्र नाथ, प्रधान लिपिक अभय‌कुमार सिंह,विजय कुमार तथा अजय कुमार सिंह ने अपनी बातों को रखतें हुए संतोष ब्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ राम भवन शर्मा ने किया। अन्तिम में धन्यवाद ज्ञापन माननीय सचिव ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!