देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुविधा हेतु मुखिया का आश्वासन पत्र



जहानाबाद
कोहरा पंचायत के मुखिया श्री कमालुद्दीन ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष “आश्वासन पत्र” जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया है।

मुखिया जी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल जाने पर सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि का पूरा लाभ मिलेगा।


इस अभियान को आगे बढ़ाने और समुदाय तक पहुँचाने में पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो “काजल सुथार” ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करने में सक्रिय सहयोग किया।

मुखिया श्री कमालुद्दीन ने कहा, “गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य हमारी पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर गर्भवती महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करना है। ग्रामीणों और महिलाओं ने मुखिया जी तथा पिरामल फाउंडेशन के इस प्रयास का स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!