देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 86 लोगो ने  डीएम को दिया आवेदन


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय प्रकोष्ठ मे तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमे सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।

जनता दरबार में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से  जनसुविधाओं से संबंधित थे। जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान हेतु कार्रवाई आरंभ करवाई गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया।

आज के जनता दरबार में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता श्री राहुल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री चंद्र किशोर,वरीय उप समाहर्ता  सुश्री नेहा कुमारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि  सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!