शब्दाक्षर जहानाबाद,बिहार के बढ़ते कदम।
*शब्दक्षरी महिलाओं ने दांडिया नाईट का किया भव्य आयोजन।*
जहानाबाद
साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजनों को समर्पित राष्ट्रीय संगठन शब्दाक्षर के बैनर तले विराट दांडिया नाईट का आयोजन किया गया।नारी शक्ति को समर्पित शानदार डांडिया नाइट के इस आयोजन मे जहानाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैंकड़ो महिलाओं ने खूब धूम मचाया।पावन नवरात्रि के रंगों में शराबोर महिलाओं के द्वारा रंग बिरंगे परिधानों में सुसज्जित गरबा नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर देवी दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का विधिवत कन्या पूजन भी किया गया।विदित हो कि शब्दाक्षर जिला इकाई महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सतत प्रयत्नशील रहकर सदैव ऐसे आयोजन करती रहती है।श्रावण मास में भव्य सावन महोत्सव,फाल्गुन मास में धमाकेदार होली मिलन एवं विभिन्न साहित्यकारों ,समाज सेवियों की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर भी साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजन कर
सामाजिक एकता को बढ़ावा देना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य रहा है।दांडिया नाईट में आयोजक मंडल के द्वारा कुमारी कन्याओं को अंगवस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री देकर उनका पूजन किया गया।
देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का नेतृत्व शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन एवं संयोजन कीर्ति कुमारी ने किया।आकर्षक सजावट, पारंपरिक माहौल और झिलमिल रोशनी से सुसज्जित कार्यक्रम में सैकड़ो प्रतिभागियों ने गरवे की धुन पर खूब धूम मचाई और इस उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। आयोजिका सावित्री सुमन जी का हौसला अफजाई करते हुये मुख्य अतिथि इंदू जी ने इनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिये विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के निरंतरता की सराहना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से
रश्मि केशरी, किरण जी, मीनू साह, सुनीता जी, रश्मि गुप्ता, बबिता जी, मुन्नी चंद्रवंशी, इंदू बहन , गीता , शशि जी, रीना केशरी, अंजलि, स्मृति अनुरागनी, क्लासिकल नृत्यांगना दिव्यांशु एवं सैकड़ों महिलाओं के साथ शब्दाक्षर जिला समिति के सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सावित्री सुमन ने अपने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की।
शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविप्रताप प्रताप सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह एवं बिहार प्रदेशाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा जिला उपाध्यक्ष श्री महेश मधुकर ने जहानाबाद शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष एवं जिला समिति के सभी सदस्यों को इनके सराहनीय एवं सफल आयोजन हेतु दूरभाष से बधाई संदेश प्रेषित किया।