स्व0 नागेंद्र राम के परिजन क्षुब्ध हैं राधास्वामी संगठन के उच्च पदाधिकारियों से

*निधन के बाद कोई हाल-चाल लेने भी नहीं पहुंचे*
राधास्वामी संगठन में शुरुआत से ही स्वर्गीय नागेंद्र राम मेहनत कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे जहानाबाद में हुलासगंज के प्रखंड प्रभारी थे इनका अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों को काफी उम्मीद थी की राधा स्वामी संगठन के उच्च पदाधिकारी द्वारा सूद ली जाएगी लेकिन राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभारी दीपक शर्मा ने ना किसी परिजन से बात की और ना ही किसी तरह की मदद पहुंचाई जिससे स्वर्गीय नागेंद्र नाम के परिजन काफी क्षुब्ध एवं नाराज दिखे, स्वर्गीय नागेंद्र राम की धर्मपत्नी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे स्वर्गीय नागेंद्र राम राधा स्वामी संगठन से ही पहचाने जाते थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद किसी उच्च पदाधिकारी का ना आना ना किसी तरह की मदद पहुंचाना बहुत ही अफसोस जनक है परिजनों ने बताया कि सारी क्रिया कर्म हो गए ब्रह्म भोज तक खत्म हो गया हम लोग इंतजार करते रह गए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रभारी द्वारा ढाढस बंधाया जाएगा और इस दुख की घड़ी में मदद की भी उम्मीद थी लेकिन किसी तरह की कोई मदद नहीं पहुंची ना ही कोई देखने सुनने वाला आया स्वर्गीय नागेंद्र राम की धर्मपत्नी एवं उनके बेटों ने नाराजगी व्यक्त कि और कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय नागेंद्र राम दिन रात जाड़ा गर्मी धूप बरसात हमेशा राधा स्वामी संगठन के लिए ही जीते और मरते थे बहुत परेशान रहते थे लेकिन जब इनका निधन हुआ तो राधा स्वामी संगठन के कोई भी उच्च पदाधिकारी न मिलने पहुंचे और ना किसी तरह की मदद पहुंचाई जो बहुत ही दुख दे रहा है।।।