देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एस एन कालेज में ” मानसिक स्वास्थ्य क्विज मैराथन” का आयोजन


जहानाबाद
सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविधालय के विभिन्न विभागों में “मानसिक स्वास्थ्य क्विज़ मैराथन” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में मानसिक स्वास्थ्य और इससे संबंधित सामान्य विषयों पर आधारित प्रश्नों के ऑनलाइन मैराथन में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शशिधर गुप्ता ने बताया कि मैराथन के विजेता को “मानसिक स्वास्थ्य मैराथन चैंपियन” की उपाधि और  अन्य विजेताओं को “मानसिक स्वास्थ्य मेला ‘बोधि 2025′” के मुख्य आयोजन के दिन पुरस्कृत किया जायेगा। मैराथन का आयोजन का संचालन डॉ. नेहा कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम के छात्र समन्वयक महविश और अन्य छात्रों जैसे प्रहलाद, श्रुति, सुरुचि आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने कहा, “इस आयोजन ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हम इसकी सफलता से उत्साहित है ।” आईक्यूएसी समन्वयक प्रोफेसर डॉ. सुबोध कुमार झा ने इसकों , शिक्षा कि दिशा ने अनोखी पहल बताया और कहा  कि  ऐसे आयोजन  स्वास्थ्य और जागरूकता के बीच एक सकारात्मक पुल का निर्माण करते  है । वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अख्तर रोमानी, एनपी सिंह सहित अन्य  शिक्षकों  और गैर-शिक्षण कर्मियों ने इस आयोजन की सराहना की और समस्त कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!