देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्कूली बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश


घोषी (जहानाबाद)
घोसी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्वच्छता की गतिविधियों का संचालन करते हुए स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा को सफल बनाया जाने का प्रयास निरंतर जारी है l घोषी प्रखंड के सभी विद्यालयों में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत  लगातार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है l इसी क्रम में आज घोषी प्रखंड के मध्य विद्यालय घोषी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर में स्वच्छता रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया l एक घंटा, एक साथ गतिविधियों के तहत सभी विद्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर श्रम दान कर स्वच्छता रैली घोषी बाजार से खपुरा मोड़ तक  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक श्रीमती सोनी कुमारी घोषी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किया गया l बताते चलें कि दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्वच्छता सम्बंधित गतिविधियों का संचालन रोस्टर वार किया जाना है जिसमें स्वच्छता शपथ, एक पेड़ माँ के नाम, एक दिया स्वच्छता का, बच्चों एवं सामुदायिक स्तर पर रंगोली, निबंध प्रतियोगिता,स्वच्छता मित्र जाँच शिविर  स्वच्छता रैली  आदि गतिविधियों का क्रियान्वयन सभी विभागों के सहयोग से कराया जाना है l ग्राम पंचायत उबेर में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मियों के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!