देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
नदी तट पर स्वच्छता अभियान , नमामि गंगे के तहत जहानाबाद में जागरूकता

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार नगर परिषद, जहानाबाद द्वारा वार्ड संख्या-20 स्थित जाफरगंज दरधा नदी किनारे पुल के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत नदी तट से कचरा एवं गंदगी हटाकर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद श्री अमित कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे नदी किनारे गंदगी एवं कचरा न फेंके तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।
कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के सदस्य-सह-खनन निरीक्षक श्री मिथलेश कुमार एवं वार्ड संख्या-20 के पार्षद भी शामिल हुए। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त नदी ही हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य की आधारशिला है।

