Uncategorizedदेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

23 सितंबर को घोसी विधानसभा में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहानाबाद में आज राजेश रंजन के द्वारा  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।



जहानाबाद।
घोसी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 23 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोसी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश रंजन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा।

राजेश रंजन ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि घोसी विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है और एनडीए प्रत्याशी को भारी समर्थन देने का मन बना चुकी है।



इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पम्पी शर्मा सहित गठबंधन से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि एनडीए की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आम जनता का भरोसा बढ़ा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के महत्व को रेखांकित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक एकजुट होकर काम करें ताकि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!