बिहार बदलाव सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू यादव पर किया जोरदार हमला

*जहानाबाद की जनता से पीके ने किया बड़ा वादा, छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार देंगे*
जहानाबाद।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में महती बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।
प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं पिछले तीन सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।
उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है ,उसे मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे है।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा और संचालन जिला चुनाव प्रभारी शैलेश कुमार ने किया। सभा को जन सुराज प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह जहानाबाद के संभावित प्रत्याशी डॉ अभिराम शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने परिवार लाभ कार्ड के बारे में लोगों को जानकारी दी और बिहार में बदलाव के लिए लोगों से अपील की।
प्रशांत किशोर के मंच पर पहुंचने से पूर्व भोजपुरी कलाकार राकेश मिश्रा और शिव कुमार बिक्कू ने अपने गीतों से समा बांध दिया। सभा में जिला महासचिव रामबाबू पासवान , मुकेश महादेव, युवा अध्यक्ष धीरज कुमार, महिला जिला अध्यक्ष नाजनी परवीन, प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य एवं, जहानाबाद, विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मुन्ना हुसैन, प्रकाश कुमार, रेखा पासवान, अनुराधा यादव, अरविंद चौधरी, प्रेम कुमार अनुमंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, समेत बड़ी संख्या नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


