सभी प्रखंडों में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के तहत विद्यालयों में लिया गया स्वच्छता संकल्प

जहानाबाद
जहानाबाद जिले के सभी प्रखंडों में आज स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने शपथ लेते हुए संकल्प किया कि वे अपने घरों में कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने हेतु माता-पिता को प्रेरित करेंगे, साथ ही नालियों, तालाबों एवं आहरों में कचरा नहीं फेंकेंगे और न ही किसी को फेंकने देंगे। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान में शामिल बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं माहवारी शिक्षा से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना है, ताकि वे स्वयं सशक्त परिवार और समाज का अभिन्न अंग बन सकें।



