देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी ने की सुनवाई


जहानाबाद
जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16  मामलों पर विचार किया गया और 05 मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया।

आज की सुनवाई में संबंधित प्राधिकारियों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर जिला पदाधिकारी ने न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया।

कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गई। ऐसे तीन मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राधिकारियों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त मामले अतिक्रमणवाद , भूमि विवाद , नाले की उडाही, भुगतान  संबंधित इत्यादि अपीलीय मामले है।

सुनवाई में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं परिवादीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!